1 जुलाई, जमैका (CRICKETNMORE)। जमैका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के एल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जमा लिया। केएल राहुल ने अपनी पारी के दौरान 15 चौके और 3 छक्के जमाए। जिस वक्त राहुल आउट हुए भारतीय टीम का स्कोर 277 रन था। वेस्टइंडीज की धरती पर के एल राहुल पहली बार कोई टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज में अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक जमाकर राहुल ने कमाल कर दिया। क्रिकेट फैन्स को लगा झटका: इस वजह से कोहली छिन लेगें धोनी से वनडे और टी- 20 की कप्तानी

Advertisement

केएल राहुल को वेस्टइंडीज गेंदबाज शान्नोन गेब्रियल ने आउट किया। राहुल ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 121 रन की पार्टनरशिप की और साथ ही कप्तान कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए केएल राहुल ने 69 रन की पार्टनरशिप की। वैसे दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट पर 358 रन बना लिए हैं। भारत को अबतक 162 रन की बढ़त हो गई है। ब्रेकिंग: कोहली का ड्रेसिंग रूम में भारतीय खिलाड़ियों ने उड़ाया ऐसा मजाक

Advertisement

के एल राहुल भारत के अकेले ऐसे ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज की धरती पर पहला टेस्ट खेलते हुए शतक जमाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार