भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पिछड़ी हुई नजर आ रही है और इंग्लैंड अपने कप्तान जो रूट के दोहरे शतक की बदौलत एक मज़बूत स्थिति में पहुंच चुकी है। चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज थके हुए नजर आए और यही कारण रहा कि विराट कोहली को अपने गेंदबाजों को आराम देने के लिए रोहित शर्मा को गेंद थमानी पड़ी।

Advertisement

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में भी अपनी गेंदबाजी से फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आए थे और चेन्नई में भी वो फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आए। हिटमैन ने गेंदबाज़ी शुरू तो एक ऑफ स्पिनर के तौर पर की लेकिन इसी दौरान टी-ब्रेक से पहले आखिरी ओवर में वो हरभजन सिंह के एक्शन में गेंदबाज़ी करते हुए देखे गए।

Advertisement

रोहित ने जैसे ही भज्जी के एक्शन में गेंदबाज़ी शुरू की, तो सोशल मीडिया पर रोहित का ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। फैंस को रोहित का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। वैसे अगर इस टेस्ट मैच की बात करें, तो भारतीय टीम को रोहित की गेंदबाजी से ज्यादा उनकी बल्लेबाज़ी की जरूरत होगी।

चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पस्त नजर आई और अब स्थिति ये बन चुकी है कि भारतीय टीम इंग्लैंड की पारी के घोषित होने का इंतजार कर रही है। ताजा समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 470 रन बना लिए हैं। जो रूट दोहरा शतक नाबाद हैं और इंग्लैंड की टीम एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती हुई नजर आ रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार