4 मार्च, चेन्नई (CRICKETNMORE)। विजय हजारे ट्रॉफी में ग्रुप सी के मैच में मुंबई की टीम ने आंध्र प्रदेश को 43 रन से हरा दिया। आज का मैच खासकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास था। एक और जहां रोहित शर्मा काफी समय के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेस रही थी।

Advertisement

विजय हजारे टूर्नामेंट में आज सबकी निगाहें हिट मैन रोहित शर्मा पर जमी हुई थी। इससे पहले आंध्र प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। जिसके बाद मुंबई की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 231 रन बनानें में सफल रही।  इंग्लैंड के कप्तान मॉर्गन ने वनडे क्रिकेट में रचा रिकॉर्डतोड़ कारनामा, पहले खिलाडी बने

Advertisement

 

मंबई के तरफ से कप्तान आदित्य तारे ने सबसे ज्यादा 77 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर सिद्धेश लेड ने 55 रन बनाए। इसके अलावा शिवम दुबे ने 41 रन की पारी खेली।

हालांकि क्रिकेट फैन्स रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देखने को लेकर उत्सुक थे लेकिन गिरिनाथ रेड्डी ने हिट मैन को आउट कर क्रिकेट फैन्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। रोहित शर्मा केवल 16 रन बना पाए लेकिन मैदान पर वापसी कर अपनी छोटी पारी में शर्मा ने 2 चौके जड़े। VIDEO: रहाणे ने छोड़ा कैच तो कोहली ने किया माफ वहीं रहाणे की वाइफ की निकली हंसी..

Advertisement

मुंबई के 231 रन क जबाव में आंध्र प्रदेश की टीम 188 रन पर ऑल आउट हो गई। आंध्र प्रदेश के तरफ से श्रीकर भरत ने 64 रन की पारी खेली। मुंबई के तरफ से सबस ज्यादा विकेट शिवम दुबे ने 3 विकेट चटकाए तो साथ ही धवल कुलकर्णी को 2 विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार