18 अक्टूबर। 17 अक्टूबर को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मुंबई ने बारिश से बाधित मैच में हैदराबाद को 60 रनों से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 50 ओवर खेलने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए थे।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने 25 ओवरों में दो विकेट खोकर 155 रन बना लिए थे। इसी समय बारिश आई और फिर खेल संभव नहीं हो सका। अंपयारों ने वीजेडी प्रणाली का इस्तेमाल किया और मुंबई को 60 रनों से जीत मिली। 

आपको बता दें कि इस मैच में रोहित शर्मा भले ही बल्लेबाजी से कोई कमाल नहीं कर पाए लेकिन एक शानदार कैच लेकर हर किसी को हैरान कर दिया।

रोहित शर्मा ने स्लिप में रहकर हैदराबाद के बल्लेबाज संदीप का एक कमाल का कैच लपक लिया। हालांकि यह कैच काफी विवाद भऱा रहा लेकिन टीवी अंपायर ने रोहित शर्मा के कैच को सही ठहराया और आउट करार दे दिया। 

देखिए रोहित शर्मा के द्वारा लपका गया विवादास्पद कैच

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार