नारायण जगदीसन एक ऐसा नाम जिसे आप आने वाले समय में बहुत सुनने वाले हैं क्योंकि इस खिलाड़ी ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसे विराट कोहली जैसा दिग्गज भी नहीं कर पाया था। जगदीसन ने मौजूदा विजय हज़ारे ट्रॉफी में लगातार पांचवीं सेंचुरी लगाकर एक सीज़न में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है। मज़े की बात है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के आगामी सीजन से पहले विकेटकीपर बैटर नारायण जगदीसन को रिलीज कर दिया था।

Advertisement

मगर अब जिस तरह से जगदीसन बल्लेबाज़ी कर रहे हैं सीएसके को जरूर मलाल हो रहा होगा कि आखिरकार उन्होंने इस बल्लेबाज़ को क्यों जाने दिया। जगदीसन लगातार पांच शतक लगाकर एकदम से लाइमलाइट में आ गए हैं। जगदीसन ने विराट कोहली, पृथ्वी शॉ, रुतुराज गायकवाड़, देवदत्त पड्डिकल के विजय हजारे ट्रॉफी में 4 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Advertisement

इसके साथ ही जगदीसन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जगदीसन ने लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार चार शतक जड़ने के मामले में श्रीलंका के कुमार संगाकारा, साउथ अफ्रीका के अलविरो पीटरसन और देवदत्त पडिक्कल को भी पीछे छोड़ दिया है। जगदीसन ने अपना पांचवां शतक अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में लगाया है। इससे पहले उन्होंने अपने लगातार चार शतकों से भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इससे पहले तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने शनिवार (19 नवंबर) को हरियाणा के खिलाफ भी अपना दम दिखाया था और 6 चौके और 6 छक्कों के दम पर 128 रनों की शानदार पारी खेली थी।

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच से पहले इस विकेटकीपर बैटर ने अब तक विजय हजारे ट्रॉफी में कुल 5 मुकाबले खेलकर 522 रन बनाए हैं। इस दौरान जगदीसन का औसत 130.50 का रहा है, वहीं उनके बल्ले से रन 105.66 के स्ट्राइक रेट से निकले हैं। मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में वो अब तक टूर्नामेंट के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी है। अगर जगदीसन का बल्ला ऐसे ही चलता रहा तो यकीन मानिए टीम इंड़िया का रास्ता भी वो जल्द ही तय कर लेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार