सलामी बल्लेबाज उत्कर्ष सिंह (51) की अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से झारखंड ने एसएस क्रिकेट कम्यून मैदान पर खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी मुकाबले में पंजाब को बेहद करीबी मैच में दो रन से हरा दिया।

Advertisement

झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्कर्ष के 78 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रन की पारी की बदौलत 50 ओवर में नौ विकेट पर 217 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 45.5 ओवर में 215 रन पर सिमट गई।

Advertisement

पंजाब की ओर से कप्तान मनदीप सिंह ने 88 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 68 रन और अभिषेक शर्मा ने 48 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों के सहारे 56 रन बनाए। हालांकि इन दोनों की अर्धशतकीय पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

झारखंड की पारी में शहबाज नदीम 40 गेंद पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा विराट सिंह ने 27 और अनुकूल रॉय ने 18 रनों का योगदान दिया। पंजाब की ओर से सिद्धार्थ कौल ने तीन विकेट, मयंक मारकंडे ने दो विकेट, संदीप शर्मा और अभिनव शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।

पंजाब की पारी में अभिषेक और मनदीप के अलावा गुरकीरत सिंह मान ने 37 और संवीर सिंह ने 13 रन बनाए। इनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका। झारखंड की ओर से वरुण आरोन, राहुल शुक्ला, नदीम और अनुकूल ने दो-दो विकेट और बाल कृष्णा ने एक विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार