19 जनवरी। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे वार्म अप मैच में भारत ए को 12 रनों से जीत मिली। इस वार्म अप मैच में भारत ए ने पहले बल्लेबाजी की और 49.2 ओवर में 372 रन बनानें का कमाल किया। भारत ए की तरफ से पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार पारी खेली और 100 गेंद पर 150 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

अपनी पारी में शॉ ने 22 चौके और 2 छक्के जमाए। पृथ्वी शॉ का स्ट्राइक रेट 150.00 का रहा। शॉ ने केवल 64 गेंद पर शतक जमाया तो वहीं 28 गेंद पर अर्धशतक जमाने का कमाल किया था।

Advertisement

कुछ दिन पहले कंधे की चोट से पृथ्वी शॉ परेशान थे। पृथ्वी शॉ ने न्यूजीलैंड की धरती पर शानदार धमाकेदार पारी खेलकर जबरदस्त वापसी की है। यानि पृथ्वी शॉ न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज लिए फिट हैं और उनका चयन होना अब स्वभाविक है। 

पृथ्वी श़ॉ के अलावा विजय शंकर ने केवल 41 गेंद पर 58 रनों की पारी खेली। विजय शंकर ने अपनी पारी में 6 चौके जमाए। गौरतलब है कि फिटनेस टेस्ट में फेल होने के कारण हार्दिक पांड्या को भारत ए टीम से बाहर किया गया था।

जिसके बाद हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर विजय शंकर को भारत ए टीम में शामिल किया गया। हालांकि गेंदबाजी में विजय शंकर कोई खास कमाल नहीं कर पाए और 3 ओवर में 40 रन खर्च करा दिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार