भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं लेकिन इसके पीछे की वजह बहुत ही शर्मनाक है। विनोद कांबली इस बार अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के चलते सुर्खियों में आ गए हैं और अब इस घटना के चलते उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस घटना के बाद उनकी पत्नी एंड्रिया ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है। 

Advertisement

अपनी शिकायत में एंड्रिया ने कहा है कि कांबली ने रात को शराब पीकर उन्हें गालियां दी और फिर उनके साथ मारपीट भी की। बांद्रा पुलिस ने कांबली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और IPC की धारा 324 और धारा 504 के तहत केस में पूछताछ की जा रही है। इस एफआईआर के मुताबिक, कांबली ने अपनी पत्नी को कुकिंग पैन फेंककर मारा था जिसके चलते उनके सिर पर काफी चोट भी लगी है।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, विनोद कांबली शराब के नशे में रात करीब डेढ़ बजे अपने बांद्रा वाले फ्लैट पर पहुंचे और इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी के साथ गाली गलौच शुरू किया और ये गाली गलौच आखिर में मारपीट में तब्दील हो गया और उन्होंने किचन में जाकर कुकिंग पैन उठाया और अपनी पत्नी को दे मारा। ये कुकिंग पैन एंड्रिया के सिर पर जा लगा जिसके चलते उन्हें काफी चोट भी लगी। 

पति पत्नी के बीच हुए इस झगड़े को देखकर कांबली का 12 साल का बेटा भी डर गया था। इसके बाद कांबली की पत्नी चोटिल अवस्था में अस्पताल पहुंची और वहां पर मेडिकल ट्रीटमेंट लेने के बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन जाकर कांबली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस एफआईआर में एंड्रिया ने लिखाया कि कांबली उन्हें डराते हैं, उन्हें और उनके बच्चे को गालियां देते हैं, यहां तक कि उनके साथ मारपीट भी करते हैं।

इस घटना के बाद कांबली का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अब कांबली अपने पक्ष की बात में क्या सुनाते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार