बेंगलुरू, 5 अप्रैल (CRICKETNMORE)| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 206 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।
Advertisement
बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी बैंगलोर ने 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 205 रन बनाए।
Advertisement
कप्तान विराट कोहली ने 49 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के की मदद से 84 रनों की पारी खेली। वहीं अब्राहम डिविलियर्स ने 32 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली।
मार्कस स्टोइनिस ने अंत में 13 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रनों की पारी खेल टीम को 200 के पार पहुंचाया।
कोलकाता के लिए नीतीश राणा, कुलदीप यादव और सुनील नरेन ने एक-एक विकेट हासिल किया।