रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा सोमवार को वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान कोहली ने तुलसी की माला पहनी थी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अक्षय तृतीया के कार्यक्रम में शामिल होते दिखे। विराट और अनुष्का को इस कार्यक्रम में देखकर फैंस भी काफी उत्साहित दिखे और सोशल मीडिया पर जल्द ही कई तस्वीरें और वीडिय़ो वायरल हो गए।

Advertisement

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ महीनों में कई बार प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम जा चुके हैं। कोहली इस समय IPL 2026 में आरसीबी के लिए खेल रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वो व्यस्त शेड्यूल के बीच टाइम निकालकर इस उत्सव में शामिल होने पहुंचे। RCB का अगला मैच शुक्रवार, 24 अप्रैल को होना है और उससे पहले कोहली अपने ब्रेक का पूरा फायदा उठा रहे हैं।

Advertisement

वहीं, इससे पहले भी कोहली काफी चर्चा में थे। दरअसल, जर्मन इन्फ्लुएंसर LizLaz की पोस्ट पर उनके 'लाइक' को लेकर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। इस कथित बातचीत के स्क्रीनशॉट तेज़ी से वायरल हो गए, जिससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मीम्स की बाढ़ आ गई और इस पर खूब चर्चा हुई। कई यूज़र्स ने इसकी तुलना एक पिछले विवाद से भी की, जिसमें कोहली ने एक "गलती से हुए लाइक" के बारे में बात की थी और इसे एक एल्गोरिदम की गड़बड़ी बताया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

संयोग से, कोहली उस विवाद के शुरू होने के तुरंत बाद ही प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए थे और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अगर कोहली के आईपीएल 2026 में प्रदर्शन की बात करें तो वो कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं और ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। आरसीबी की टीम भी अंक तालिका में टॉप 3 में बनी हुई है और ये टीम जिस लय में खेल रही है उसे देखकर लगता है कि इस बार भी ये टीम फाइनल खेलती हुई नजर आएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार