भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में शुभमन गिल ने शानदार दोहरा शतक लगाया। शुभमन गिल ने 149 गेंदों पर 208 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी के दौरान शुभमन गिल के बल्ले से 19 चौके और 3 छक्के निकले। शुभमन गिल की इस धमाकेदार पारी के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और हार्दिक पांड्या का रिएक्शन देखने लायक था।

Advertisement

गिल के दोहरे शतक के बाद राजीव गांधी स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस ने इस युवा खिलाड़ी का अभिवादन किया। वहीं ड्रेसिंग रूम में वापस जाते वक्त गिल ने अपना बल्ला उठाकर भीड़ को उनके प्यार के लिए शुक्रिया कहा। जैसे ही उन्होंने सीढ़ियां चढ़ना शुरू की ईशान किशन ने उन्हें गले से लगा लिया वहीं हार्दिक पांड्या और विराट कोहली ने भी गर्म जोशी से इस खिलाड़ी का स्वागत किया। 

Advertisement

शुभमन गिल की कामयाबी से विराट कोहली के चेहरे पर ऐसी खुशी थी कि मानो उन्होंने ये कारनामा किया हो। विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी है जो भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुदसे ज्यादा खुश होने पर यकीन रखते हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। शुभमन गिल के 208 रनों की पारी क बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 349 रन बनाए।

रनचेज के दौरान न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत खराब रही बावजूद इसके कीवी टीम 337 रन तक पहुंच गई थी। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज सबसे कामयाब गेंदबाज रहे जिन्होंनें 10 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट झटके। शुभमन गिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 21 जनवरी को खेला जाएगा।

बता दें कि इस पारी के दौरान शुभमन गिल ने 19 पारियों में 1 हजार वनडे रन भी बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। शुभमन गिल के बाद विराट कोहली और शिखर धवन का नंबर आता है जिन्होंने ये कारनामा 24 मैचों में किया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार