भारत के खिलाफ़ कोई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ चले या ना चले लेकिन ट्रैविस हेड का बल्ला आग उगलता ही है और पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में भी यही देखने को मिला। एकतरफ से ऑस्ट्रेलिया के विकेट गिरते जा रहे थे लेकिन ट्रैविस हेड ने भारतीय गेंदबाजों पर आक्रमण जारी रखा। ये विस्फोटक बल्लेबाज़ पहली पारी में सस्ते में आउट हो गया था, लेकिन दूसरी पारी में हेड ने टीम इंडिया को फिर से तंग किया।

Advertisement

हेड टीम इंडिया के खिलाफ एक और शतक के करीब थे लेकिन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से संकटमोचक बनते हुए हेड को 89 रन पर आउट कर दिया। बुमराह ने ऑफ स्टंप के बाहर एक तेज़ गेंद फेंकी और हेड ने इस गेंद से छेड़खानी करने की कोशिश की जिसके बाद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने आसान कैच पकड़कर हेड की पारी का अंत कर दिया।

Advertisement

पंत के कैच पकड़ते ही जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली का सेलिब्रेशन देखने लायक था। इन दोनों ने ही शेर की तरह दहाड़ते हुए हेड के विकेट का जश्न मनाया और हेड को एक अग्रेसिव सेंड ऑफ दिया। इस विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 534 रनों का नामुमकिन सा लक्ष्य मिला है जिसके जवाब में कंगारूओं ने चौथे दिन टी-ब्रेक तक 8 विकेट खोकर 227 रन बना लिए हैं और यहां से भारत को जीत के लिए आखिरी सेशन में सिर्फ दो विकेट की दरकार है। ऐसे में ये टेस्ट मैच चौथे दिन ही खत्म होने की कगार पर है। भारतीय टीम के लिए एडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट से पहले अच्छी खबर ये है कि कप्तान रोहित शर्मा भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और वो टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से मैच एंजॉय करते हुए भी दिखे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार