रॉबिन उथप्पा ने भी चुनी दशक की बेस्ट वनडे टीम, भारत के 5 दिग्गज शामिल, कप्तानी मिली इस खिलाड़ी को !

Updated: Fri, Jan 03 2020 11:56 IST
रॉबिन उथप्पा ने भी चुनी दशक की बेस्ट वनडे टीम, भारत के 5 दिग्गज शामिल, कप्तानी मिली इस खिलाड़ी को ! (twitter)

3 जनवरी। साल 2019 के खत्म होने पर कई दिग्गजों ने अपने पसंद की बेस्ट टीम घोषित की। अब इस कड़ी में रॉबिन उथप्पा भी शामिल हो गए हैं। रॉबिन उथप्पा ने भी दशक की वनडे टीम चुनी है।  

रॉबिन उथप्पा के द्वारा चुनी गई  दशक की वनडे टीम में भारत के 5 खिलाड़ी मौजूद हैं। जिसमें धोनी को कप्तानी और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी है।

उथप्पा ने रोहित शर्मा, धोनी, कोहली, जहीर खान, युवराज सिंह जैसे भारतीय को अपनी दशक की वनडे टीम में शामिल किया है। इसके साथ - साथ  दशक की वनडे में स्टीव स्मिथ, क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स, बेन स्टोक्स, डेनियल विटोरी और लसिथ मलिंगा जैसे दिग्गज शामिल हैं।

रॉबिन उथप्पा के द्वारा चुनी गई दशक की वनडे टीम
1) रोहित शर्मा 2) क्रिस गेल 3) विराट कोहली 4) स्टीव स्मिथ 5) एबी डिविलियर्स 6) युवराज सिंह 7) एमएस धोनी (c & wk) 8) बेन स्टोक्स 9) डेनियल विटोरी 10) जहीर खान 11) लसिथ मलिंगा

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें