Virat Kohli and Suresh Raina: 11 साल पहले साल 2011 में, टीम इंडिया ने श्रीलंका पर ऐतिहासिक जीत हासिल करके दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप जीता था। टीम इंडिया को मिली इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर बहुत बड़ा जश्न मनाया था। इस बीच टीम इंडिया के जश्न के दौरान हुई एक मजेदार घटना की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है।

Advertisement

11 साल पुराना वीडियो जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है उसमें युवा विराट कोहली और सुरेश को वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाते हुए दिखाया गया है। कोहली और रैना विक्ट्री लैप का हिस्सा थे और उनके हाथों में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी थी। वीडियो में उनके ठीक करीब एक शख्स चलता हुआ नजर आ रहा है। 

Advertisement

सुरेश रैना और विराट कोहली को मस्ती सूझती है और दोनों जानबूझकर शख्स के सिर पर ट्रॉफी मार देते हैं। जैसे ही ट्रॉफी बूढ़े आदमी के सिर पर लगती है वैसे ही दोनों खिलाड़ी ऐसा रिएक्ट करते हैं जैसे अनजाने में ये घटना हुई हो। कुछ देर बाद विराट और रैना दोनों हंसते हुए नजर आते हैं। 

इस घटना के वीडियो के सामने आने के बाद फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने बड़ी जीत दर्ज की थी। यह वर्ल्ड कप सचिन तेंदुलकर का छठा और आखिरी वर्ल्डकप था। युवा भारतीय खिलाड़ियों ने विक्ट्री लैप के दौरान सचिन तेंदुलकर को अपने कंधों पर उठाकर जश्न मनाया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार