आईपीएल 2023 के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से मात देकर दो अहम अंक अपने खाते में जोड़ लिए। इस जीत के साथ ही डेविड वॉर्नर की टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जोकि विराट कोहली का होम ग्राउंड है।

Advertisement

इस मैच में जितनी लाइमलाइट दिल्ली की टीम पर थी उतनी ही विराट कोहली पर भी थी क्योंकि ये मैच देखने के लिए विराट के पारिवारिक सदस्य भी पहुंचे हुए थे वहीं, विराट जब मैदान पर उतरे तो उन्हें अपने पुराने साथी भी मिले और इन्हीं पुराने साथियों में से एक थे ईशांत शर्मा, जिनके साथ विराट काफी मस्ती करते हुए दिखे। मैच के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली को ईशांत शर्मा के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।  

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में जाकर ईशांत के साथ मौज-मस्ती करते हैं और ठहाके भी लगाते हैं। इसके अलावा विराट अक्षर पटेल और बाकी खिलाड़ियों के साथ भी हंसी मजाक करते हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं।

हालांकि, कोहली की आरसीबी ये मैच हार गई पर उन्हें विराट के बल्ले से अर्द्धशतक जरूर देखने को मिला जिसने उनका दिन जरूर बना दिया होगा। अगर मौजूदा सीजन की बात करें तो ये इस सीजन में आरसीबी की पांचवीं हार है और अब आगे आने वाले मुकाबले इस टीम के लिए काफी अहम होने वाले हैं क्योंकि ज्यादातर टीमें आरसीबी की ही तरह मझधार में फंसी हुई हैं और अब कहीं न कहीं आखिरी फेस में जो टीमें अच्छा खेलेंगी उनके प्लेऑफ में जाने के चांस ज्यादा होंगे। ऐसे में विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस के साथ-साथ बाकी बल्लेबाजों को भी अपना हाथ ऊपर उठाना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार