विराट और अनुष्का ने की मुंबई पुलिस की मदद,वेलफेयर में दान किए 5-5 लाख रुपये

Updated: Sun, May 10 2020 10:57 IST
Virat Kohli and Anushka Sharma (IANS)

मुंबई, 10 मई| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने पुलिस वेलफेयर में पांच-पांच लाख रुपये की मदद देने का फैसला किया है। 

ट्विटर पर मुंबई पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने लिखा, "मुंबई पुलिस वेलफेयर फंड में पांच लाख रुपये की मदद देने के लिए धन्यवाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। आपका योगदान उन लोगों को सुरक्षित रखने में मदद करेगा जो इस समय कोरोनावायरस से लड़ रहे हैं।"

विराट और अनुष्का ने इससे पहले प्रधानमंत्री केयर्स फंड में भी मदद दी थी। इसके अलावा कोहली ने अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथी अब्राहम डिविलियर्स के साथ मिलकर अपनी कुछ खेल सामग्री नीलाम करने का फैसला किया था।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें