23 अगस्त,(CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट मैच में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर आईसीसी टेस्ट रैकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने करियर की बेस्ट 937 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए हैं। 

Advertisement

कोहली ने तीसरे टेस्ट मैच में 97 और 103 रन की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 203 रनों से मात दी थी। 

Advertisement

बर्मिंघम में हुए पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद कोहली ने रैकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट मैच में फ्लॉप होने के बाद वह स्टीव स्मिथ के पिछड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। वह अब तक सीरीज में दो शतकों और दो अर्धशतकों की बदौलत 440 रन बना चुके हैं।

कोहली आईसीसी आईसीसी की टॉप 10 रेटिंग पॉइंट्स से सिर्फ 1 पॉइंट पीछे हैं। इस लिस्ट में डॉन ब्रैडमैन (9 61 पॉइंट्स ), स्टीव स्मिथ (947), लेन हटन (945), जैक हॉब्स (942), रिकी पोंटिंग (942), पीटर मे (941), गैरी सोबर्स, क्लाइड वाल्कोट, विवियन रिचर्ड्स और संगकारा (सभी 938 पॉइंट्स) का नाम शामिल है। 

इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा छठे स्थान पर बरकरार हैं। वहीं अंजिक्य रहाणे चार स्थान के फायदे के साथ 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं हार्दिक पांड्या 51वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार