रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार (20 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। कोहली ने 54 गेंदों में नाबाद 73 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का जड़ा। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर

Advertisement

कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने 252 पारियों में 67वां पचास प्लस स्कोर बनाया है, जिसमें उन्होंने 59 अर्धशतक और 8 शतक जड़े हैं। इस लिस्ट में उन्होंने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने आईपीएल में 184 पारी में 66 पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। 

क्रिस गेल की बराबरी की

इसके अलावा कोहली टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। कोहली का इस फॉर्मेट में 110वां पचास प्लस स्कोर है और उन्होंने इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल की बराबरी की। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने टी-20 में 116 पचास प्लस स्कोर बनाए हैं।  

बतौर भारतीय सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच

Advertisement

आईपीएल में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में कोहली संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। 19वीं बार यह अवॉर्ड जीतकर उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी की। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब ने 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार