भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli 11000 T20 Runs) ने रविवार (2 अक्टूबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में शानदार पारी खेलकर एक खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। कोहली ने 28 गेंदों में सात चौकों औऱ एक छक्के की मदद से नाबाद 49 रन की पारी खेली। कोहली भले ही अर्धशतक नहीं बना पाए लेकिन उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 11000 रन पूरे कर लिए। 

Advertisement

कोहली टी-20 में 11000 रन बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 354 पारियों में यह कारनामा किया है। 

Advertisement

टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं। कीरोन पोलार्ड 615 मैचों में 11915 रन के साथ दूसरे नंबर पर और शोएब मलिक 481 मैचों में 11902 रन बनाकर तीसरे नंबर पर काबिज हैं। 

गौरतलब है कि भारत ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 16 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। यह पहली बार है जब भारत ने साउथ अफ्रीका को अपनी सरजमीं पर हराया है। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 3 विकेट गंवाकर 221 रन ही बना सकी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार