भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli vs New Zealand) ने धर्मशाला में रविवार (22 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी से वो रिकॉर्ड बना दिया जो पहले कोई क्रिकेटर नहीं कर पाया। कोहली ने 104 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 95 रन की विजयी पारी खेली। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

Advertisement

कोहली ने आईसीसी लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट (वनडे और टी-20 इंटरनेशनल) में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं औऱ ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा जिन्होंने लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में 2942 रन बनाए थे। 

रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में कोहली संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। यह 12वीं बार है जब कोहली ने वर्ल्ड कप में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में कुमार संगाकारा और शाकिब अल हसन की बराबरी की। वहीं बतौर भारतीय उन्होंने रोहित शर्मा (11 बार) को पीछे छोड़ा। 21 बार के साथ सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 

इस विजयी पारी के साथ ही कोहली वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं, उनके पांच मैच में 354 रन हो गए हैं। कोहली ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा हैं, जो 5 मैच में 311 रन बना चुके हैं।  

Advertisement

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि कोहली की इस शानदार पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। वनडे वर्ल्ड कप में 2003 के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की यह पहली जीत है। इस टूर्नामेंट में भारत की लगातार जीत है औऱ टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार