भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली लगातार क्रिकेट फील्ड के अंदर और बाहर रिकॉर्ड्स तोड़ते ही रहते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। विराट कोहली गूगल के इतिहास में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। गूगल ने आधिकारिक तौर पर विराट कोहली को अपने 25 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर के रूप में घोषित किया है।

Advertisement

भारतीय पूर्व कप्तान पहली बार 2008 में U-19 विश्व कप के दौरान दुनिया की नजरों में आए थे, जहां उन्होंने अपनी कप्तानी में मेन इन ब्लू को जीत दिलाई थी। इसके बाद, उन्हें आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा चुना गया, जहां उन्होंने 16 साल तक खेला और अब भी इस टीम का हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ भारत में पदार्पण किया और तब से, दिल्ली में जन्मे क्रिकेटर ने वनडे प्रारूप में सर्वाधिक शतकों सहित कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

 
Advertisement

हाल ही में समाप्त हुए वनडे विश्व कप 2023 में भी वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे लेकिन उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारत वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। वर्ल्ड कप के एक संस्करण में किसी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी अब विराट के नाम हो गया है।

विराट अपने मैदान के अंदर किए गए कारनामों के चलते तो सुर्खियों में रहते ही हैं लेकिन इसके साथ-साथ कोहली के ऑफ-फील्ड व्यक्तित्व, जिसमें फैशन के बारे में उनका ज्ञान, परोपकारी प्रयास, निजी जीवन और टैटू के प्रति उनका प्यार भी शामिल है। कोहली की इन चीजों ने दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जिज्ञासा को बढ़ाया है। इस बीच, कोहली के हीरो क्रिस्टियानो रोनाल्डो Google पर सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। 

Also Read: Live Score

कोहली के चाहने वाले दुनियाभर में मौजूद हैं और इसका एक उदाहरण हाल ही में संपंन्न हुए विश्व कप में भी देखने को मिला था जब अमेरिका के मशहूर यूट्यूबर IShowSpeed कोहली से मिलने के लिए भारत तक आ गए थे लेकिन अफसोस वो विराट कोहली से मिल नहीं पाए लेकिन वो अपनी स्ट्रीम पर लगातार कोहली की बात करते रहते हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दिल्ली का ये लड़का आज दुनियाभर के फैंस के दिलों में राज कर रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार