रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने गुरुवार (19 मई) को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतक जड़ा और 54 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 73 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने दो अनोखे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

एक टीम के लिए 7000 टी-20 रन

Advertisement

कोहली ने आरसीबी के लिए अपने 7000 टी-20 रन पूरे कर लिए। वह इस फॉर्मेट में एक टीम के लिए 7000 रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कोहली ने सिर्फ आईपीएल में ही आरसीबी के लिए 6592 रन बनाए हैं। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए 3000 रन

कोहली ने आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं। इस टूर्नामेंट में यह कारनामा करने वाले कोहली पहले खिलाड़ी बन गए हैं।  लक्ष्य का फीछा करते हुए उनके 3070 रन हो गए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 2839 रन बनाए हैं। 

कोहली की इस पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजराज ने 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए, इसके जवाब में बैंगलोर ने 1.2 ओवर बाकी रहते हुए 2 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

इस जीत के साथ ही बैंगलोर के 16 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। बैंगलोर को उम्मीद करनी होगी कि दिल्ली कैपिटल्स अपना आखिरी लीग मैच हार जाए। गुजरात 20 पॉइंट्स के साथ पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार