6 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। रनमशीन ने नाम से मशहूर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ इकलौते टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अर्धशतकीय पारी लेकर इतिहास रच दिया। वह मौजूदा समय में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं। 

Advertisement

विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को पछाड़ा। जिनके नाम 61 मैचों की 59 पारियों में 1806 रन दर्ज हैं। कोहली ने सिर्फ 50 मैचों की 46 पारियों में ही गुप्टिल को पछाड़ दिया।  

Advertisement

कोहली ने अपनी पारी में 59 रन पूरा करते ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (2140 रन) हैं, उनके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान (1889 रन) हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी इंटनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। ये हैं सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर, जरूर देखें

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार