IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Highlights: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार (13 मई) को खेले गए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 192 रन बनाए, लेकिन विराट कोहली के तूफानी शतक के दम पर RCB ने 5 गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत तेज रही, लेकिन टीम को शुरुआती झटके भी जल्दी लगे। फिन एलन ने 8 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 68 रन की अहम साझेदारी की। कैमरून ग्रीन ने 24 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि रघुवंशी ने एक छोर संभाले रखा और 46 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली, वहीं आखिरी के ओवरों में रिंकू सिंह ने भी अहम पारी खेलते हुए 29 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत KKR ने 20 ओवर में 192 रन का स्कोर खड़ा किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार और जोश हेजलवुड ने 1-1 विकेट हासिल किया।

193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB को शुरुआत में जैकब बेथेल के रूप में झटका जरूर लगा, जो 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 92 रन की शानदार साझेदारी की।

देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 60 गेंदों में 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। विराट की इस पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कार्तिक त्यागी ने 3 विकेट झटके, जबकि सुनील नरेन को 1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16 अंकों के साथ एक बार फिर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार