एशिया कप 2022 के चौथे मुकाबले में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की ऐसी आंधी आई जो हांगकांग को अपने साथ उड़ा ले गई। भारत की धीमी शुरुआत के बाद इन दोनों ने ऐसे गियर बदले कि हांगकांग को पता ही नहीं चला कि उनके साथ हुआ क्या। इन दोनों के अर्द्धशतक की बदौलत ही टीम इंडिया 192/2 का स्कोर बनाने में सफल रही।

Advertisement

इस दौरान विराट ने अपना 31 वां टी20 अर्धशतक बनाया लेकिन यादव ने तो अपनी बल्लेबाज़ी से मेला ही लूट लिया। भारत की पारी के आखिरी ओवर में, सूर्यकुमार यादव ने चार छक्कों सहित 26 रन बनाकर अपनी टीम को 190 के पार पहुंचाया। सूर्या ने अंत तक नाबाद रहते हुए 26 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के भी देखने को मिले।

Advertisement

सूर्या की ये पारी ऐसी थी कि विराट कोहली भी पारी के अंत में उनकी सराहना करते हुए अपना सिर झुकाकर उन्हें सलाम करते हुए दिखे। विराट का ये सलाम देखकर सूर्या भी हंसने लगे और देखते ही देखते उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। सूर्या की आतिशी पारी के अलावा विराट कोहली ने भी फॉर्म में वापसी की और नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली।

विराट ने भी अंत तक नाबाद रहते हुए 44 गेंदों में 59 रनों की तेज़तर्रार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने भी 1 चौका और 3 लंबे-लंबे छक्के लगाए। इन दोनों की पारी को छोड़ दे तों दोनों सलामी बल्लेबाज़ों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया। रोहित एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए जबकि राहुल तो टी-20 में टेस्ट वाली पारी खेलकर आउट हुए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार