India vs New Zealand 1st Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए विराट कोहली औऱ सरफराज ने तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। कोहली के विकेट के रूप में यह साझेदारी टूटी, जिन्होंने 102 गेंदों में आठ चौकों औऱ एक छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इस शतकीय साझेदारी के साथ ही कोहली ने खास रिकॉर्ड लिस्ट में कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया। सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी का हिस्सा रहने के मामले में  कोहली पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।  यह 133वीं शतकीय साझेदारी दी है, कोहली जिसका हिस्सा रहे हैं।  वहीं कुमार संगाकारा 132 शतकीय साझेदारी का हिस्सा रहे थे। 

Advertisement

इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (185) पहले, रिकी पोंटिंग (157) दूसरे, राहुल द्रविड़ (144) तीसरे और महेला जयवर्धने (135) चौथे नंबर पर काबिज हैं

गौरतलब है कि पहली पारी में 356 रन के विशाल अंतर से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 95 रन के कुल स्कोर तक कप्तान रोहित शर्मा (52) औऱ यशस्वी जायसवाल (35) का विकेट गवा दिया था।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद न्यूजीलैंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 402 रन बनाए थे औऱ 356 रन की विशाल बढ़त हासिल की थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार