आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच शुक्रवार, 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के दौरान RCB के स्टार बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर (David Warner) का एक महारिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही है। अगर विराट कोहली पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक फिफ्टी प्लस इनिंग खेलते हैं तो वो आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस इनिंग खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे और इसी के साथ वो डेविड वॉर्नर का ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। आपको बता दें कि मौजूदा समय में विराट कोहली के नाम 258 आईपीएल मैचों में 66 फिफ्टी प्लस इनिंग दर्ज हैं। वहीं दूसरी तरफ डेविड वॉर्नर ने 184 आईपीएल मैचों में 66 फिफ्टी प्लस इनिंग खेलने का कारनामा किया है।

Advertisement

डेविड वॉर्नर मौजूदा सीजन में किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं हैं यही वज़ह है विराट के पास वॉर्नर का ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस इनिंग

  • डेविड वॉर्नर - 184 मैचों में 66 फिफ्टी प्लस इनिंग
  • विराट कोहली - 258 मैचों में 66 फिफ्टी प्लस इनिंग
  • शिखर धवन - 222 मैचों में 53 फिफ्टी प्लस इनिंग
  • रोहित शर्मा - 262 मैचों में 45 फिफ्टी प्लस इनिंग
  • केएल राहुल - 137 मैचों में 43 फिफ्टी प्लस इनिंग

आईपीएल 2025 में धमाल मचा रहे हैं विराट

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

किंग कोहली आईपीएल के 18वें सीजन में भी धमाल मचा रहे हैं। आलम ये है कि वो आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए 6 मैचों में 62 की औसत और 143.35 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 248 रन जड़ चुके हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान विराट ने तीन अर्धशतकीय पारी खेली है। विराट आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 258 मैचों में 8252 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार