Virat Kohli Record: शुभमन गिल (Shubman Gill) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के टूर (India Tour of England) पर है जहां उन्हें मंगलवार, 14 जुलाई से मेजबान टीम के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज (ENG vs IND ODI Series) खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज में टीम इंडिया के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर महान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

टूटेगा MS Dhoni का रिकॉर्ड: विराट कोहली इंग्लैंड की धरती पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 150 रन बनाते हैं तो वो इंग्लैंड के खिलाफ ODI में अपने 1547 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर बतौर भारतीय इंग्लैंड के सामने सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। ध्यान दें कि फिलहाल विराट के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 38 मैचों में 1397 रन दर्ज हैं। वहीं दूसरी तरफ MS Dhoni ने 48 मैचों में 1546 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन (बतौर भारतीय)

  • महेंद्र सिंह धोनी - 48 मैचों की 44 पारियों में 1546 रन
  • युवराज सिंह - 37 मैचों की 36 पारियों में 1523 रन
  • सचिन तेंदुलकर - 37 मैचों की 37 पारियों में 1455 रन
  • विराट कोहली - 38 मैचों की 38 पारियों में 1397 रन
  • सुरेश रैना - 37 मैचों की 32 पारियों में 1207 रन

महान सचिन तेंदुलकर की लिस्ट में शामिल होने का मौका: 37 वर्षीय विराट इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुल 203 रन जोड़ते हैं तो वो ODI फॉर्मेट में अपने 15000 रन पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। ये आंकड़ां अब तक सिर्फ लीज़ेड सचिन तेंदुलकर ने बनाया है, जिनके नाम ODI करियर में 463 मैचों में 18,426 रन दर्ज हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार