Virat Kohli Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 50वां मुकाबला गुरुवार, 07 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG vs RCB) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में RCB के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

टी20 में 14,000 रन: 37 साल के विराट कोहली टी20 फॉर्मेट में 13,922 रन पूरे कर चुके हैं। वो लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 78 रनों की पारी खेलते हैं तो अपने 14 हजार रन पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन जाएंगे। वर्ल्ड क्रिकेट में भी सिर्फ पांच ही बल्लेबाज़ों ने 14,000 या उससे ज्यादा टी20 रन बनाए हैं। विराट इस खास लिस्ट का भी हिस्सा बनेंगे।

Advertisement

टी20 में सर्वाधिक रन

  • क्रिस गेल - 463 मैचों में 14,562 रन
  • कीरोन पोलार्ड - 735 मैचों में 14,482 रन
  • एलेक्स हेल्स - 528 मैचों में 14,449 रन
  • डेविड वॉर्नर - 439 मैचों में 14,284 रन
  • जोस बटलर - 503 मैचों में 14,180 रन
  • विराट कोहली - 423 मैचों में 13,922 रन

IPL में सर्वाधिक मैच: विराट कोहली लखनऊ के मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रचेंगे और रोहित शर्मा की बराबरी करके इंडियन प्रीमियर लीग में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। गौर करें कि विराट IPL में अब तक 276 मुकाबले खेल चुके हैं, वहीं रोहित ने 277 मैच खेले हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर महान विकेटकीपर बैटर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने आईपीएल टूर्नामेंट में अब तक 278 मैच खेले हैं।  

Also Read: LIVE Cricket Score

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वाड: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, फिलिप सॉल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार