भारत को अंडर -19 वर्ल्ड कप 2022 जितवाने वाले कप्तान, यश ढुल ने अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज़ में की। ढुल्ल ने अपने रणजी ट्रॉफी डेब्यू मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ दिए। दिल्ली के लिए खेलते हुए ढुल्ल ने तमिलनाडु के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाकर लाइमलाइट बटोर ली।

Advertisement

उनके शानदार प्रदर्शन को देखकर कई दिग्गज़ों और क्रिकेट पंडितों का मानना है कि अब वो सीनियर टीम इंडिया में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं। कुछ ऐसा ही बयान विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भी दिया लेकिन उनका ये बयान उनकी ट्रोलिंग का कारण बन गया। 

Advertisement

राजकुमार शर्मा ने न्यूज़ एज़ेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, "वो अगले स्तर (भारत) के खेल के लिए तैयार है। मैं उसे फास्ट ट्रैक करना चाहता हूं। जब वो भारत के सेटअप में वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ समय बिताएगा, तो वो एक बेहतर खिलाड़ी बन जाएगा। यश ने दिखाया है कि वो सफेद गेंद वाले क्रिकेट में भी हावी हो सकता है और साथ ही लंबे संस्करण में अच्छा प्रदर्शन भी कर सकता है।"

राजकुमार के इस बयान ने बेशक कई फैंस का दिल जीता हो लेकिन कई फैंस को उनका ये बयान बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने राजकुमार शर्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। आइए देखते हैं कि किस तरह से विराट कोहली के कोच को भारतीय फैंस ने यश ढुल्ल की वजह से ट्रोल किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार