19 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE) कोलंबो में खेले गए निदास ट्रॉफी के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
Advertisement
इस जीत में दिनेश कार्तिक मैच के हीरों बने जिन्होंने केवल 8 गेंद पर 29 रन की पारी खेलकर ऐतिहासिक जीत भारतीय क्रिकेट टीम को दिलाई। यह जीत क्रिकेट फैन्स के दिलों में काफी दिनों तक याद रहेगी।
Advertisement
दिनेश कार्तिक के इस कमाल की पारी को देखकर भारत के महान क्रिकेटर और रेगुलर कप्तान विराट कोहली ने ट्विट कर दिनेश कार्तिक को बधाई दी।
कोहली ने दिनेश कार्तिक के बारे में लिखा कि आपने कमाल कर दिया..
गौरततलब है कि दिनेश कार्तिक काफी समय से टीम में अपनी स्थाई जगह बनानें के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में रविवार को खेली गई उनकी यादगार पारी यकिनन उनकी जगह भारतीय टीम में स्थाई रूप में बन गई है।
Advertisement