Most Runs in T20 World Cup History: शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) रविवार (30 अक्टूबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड ग्रुप 2 के मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। पहले दो मैचों में नाबाद अर्धशतक बनाने वाले कोहली 11 गेंदों में दो चौकों की मदद से 12 रन की पारी खेली। लुंगी एंगिडी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह कागिसो को कैच दे बैठे। 

Advertisement

अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले कोहली भारत के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

इस मुकाबले को लेकर कोहली ने टूर्नामेंट में 22 पारियों में 83.41 की औसत से 1001 रन बना लिए हैं। जिसमें 12 अर्धशतक शामिल हैं।  इस मामले में उनसे आगे सिर्फ श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने हैं, जिनके नाम 31 पारियों में 1016 रन दर्ज हैं।

बता दें कि कोहली ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा 156 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली ने नाबाद 82 रन की पारी खेली थी, इसके बाद नीदरलैंड के खिलाफ नाबाद 62 रन बनाए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार