विराट कोहली (Virat Kohli Runs for RCB) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलते हुए अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में यह मुकाम हासिल किया। इस मैच में कोहली ने नाबाद 90 रनों की पारी खेली और इसी के साथ वह चेन्नई के खिलाफ कप्तान के तौर पर सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

कोहली ने 14वें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद पर एक रन लिया और इसी के साथ उन्होंने बैंगलोर से आईपीएल और अब खत्म हो चुकी चैम्पियंस लीग टी-20 में खेलते हुए 6000 रन पूरे किए। कोहली ने इस मैच में 52 गेंदों पर नाबाद 90 रन बनाए।

Advertisement

इसके साथ ही विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में एक टीम के लिए 6000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 

आईपीएल में शनिवार को दो मैच खेले गए और चार में से तीन कप्तान अर्धशतक बनाने में सफल रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मैच में कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक और पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने अर्धशतक जमाए।

बैंगलोर और चेन्नई के मैच में कोहली ने अर्धशतक जमाया लेकिन चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ 10 रन ही बना सके।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार