29 जुलाई, गॉल (CRICKETNMORE)। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका को बेहद ही आसानी के साथ 304 रन से हरा दिया। इस जीत में भारत के बल्लेबाजों समेत गेंदबाजों ने भी अहम योगदान दिया।

Advertisement

एक तरफ जहां विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 17वां शतक जमाया तो वहीं धवन ने 190 रन पहली पारी में बनाकर श्रीलंका को बैकफुट पर ला दिया था। शिखर धवन को उनके शानदार 190 रन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

Advertisement

मैच के बाद विराट कोहली बेहद ही खुश दिखे लेकिन उन्होंने एक ऐसी बात कही जो फैन्स को निराशा के सागर में गोते लगाने पर मजबूर कर सकती है। विराट कोहली ने कहा कि हालांकि भारत ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन अभी भी ओपनिंग को लेकर टीम में परेशानी बनी हुई है।

कोहली ने कहा कि यह एक बड़ा सिरदर्द है कि आपके नियमीत ओपनर बल्लेबाज फिट नहीं हैं। हमारे पास सिर्फ तीन ओपनर बल्लेबाज हैं। कोहली का कहना है कि खिलाड़ियों को तेजी से रन बनानें होगें। कोहली ने कहा कि टीम में ऐसे खिलाड़ियों का रहना उचित है जो लगातार रन बना रहे हैं ना कि उन खिलाड़ी को टीम में जगह मिलेगी जो रन नहीं बना रहे।

वैसे अभिनल मुकुंद के बारे में कोहली ने बताया कि मुकुंद ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन उनका शतक बनता तो और भी खास होता। विराट ने अपने शतक लगाने को लेकर कहा कि टेस्ट क्रिकेट में हमेशा शतक लगाना स्पेशल होता है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार