ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बावजूद, विराट कोहली एंड कंपनी के लिए बहुत कुछ पॉज़ीटिव था। भारत अपने सीम गेंदबाजों की बदौलत इस मैच में जीत की स्थिति में था, जबकि बल्लेबाजों ने भी बहुत शानदार काम किया था। 

Advertisement

पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद हर फैन यही जानना चाहता है कि लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन खेलेंगे या नहीं। फैंस के इस सवाल का जवाब विराट कोहली ने इशारों ही इशारों में दे दिया है। 

Advertisement

रविवार को पहले टेस्ट के बाद, विराट कोहली ने कहा है कि आगामी टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन बिल्कुल पहले टेस्ट की ही तरह होने वाली है। इसका मतलब है कि लॉर्ड्स में भी चार सीमर और एक स्पिनर खेलता नजर आने वाला है। अगर विराट की ये बात सही है तो इसका मतलब ये भी है कि रविचंद्रन अश्विन को पूरे इंग्लैंड दौरे पर बाहर बैठना पड़ सकता है।

विराट ने मैच के बाद कहा, 'हम सिर्फ मैच बचाने के लिए नहीं खेलना चाहते थे। हमारी मंशा ने हमें आगे रखा। हमारे गेंदबाजों ने बल्ले से कठिन काम किया। 95 रनों की लीड सोने के समान थी। इस सीरीज में यही हमारा खाका होगा। विकेट की परिस्थितियों और गति को देखने की जरूरत होगी, लेकिन हमारी टीम का यही खाका होने वाला है।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार