15 फरवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। लेकिन इस बार 14 फऱवरी को क्रिकेट फैन्स के लिए विराट कोहली ने खास तोहफा दिया। वेलेंटाइन डे के अवसर पर विराट कोहली ने ट्विटर पर अनुष्का शर्मा के साथ फोटो पोस्ट कर अपने फैन्स को बता दिया कि अनुष्का शर्मा से वो बेंइंतहा फ्यार करते हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं विराट कोहली ने अनुष्का के साथ वाले फौटो पर लिखा कि “  आप चाहों तो हर दिन आप वेलेंटाइन डे मना सकते हो, आप हर दिन अपने प्यार के लिए एक जैसा कर सकते हो”.. अपने इस प्यार भरे ट्विट को विराट ने लिखते हुए अनुष्का शर्मा को भी टैग किया।

 

लेकिन कुछ समय बात ही कोहली ने इस ट्विट को डिलिट कर दिया। आपको बता दें कि जैसे ही कोहली ने ये ट्विट किया था हर कोई उनके ट्विट पर अपनी – अपनी राय देने लगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि मीडिया में फिर से कोहली और अनुष्का के खबरों की बहार ना आ जाए इसलिए कोहली ने इस ट्विट को हटा लिया।

कोहली ने ऐसा क्यों किया इसका अंदाजा लगाना क्रिकेट फैन्स के लिए समझ से परे है। आगे क्लिक करके देखें ट्विट..

 
Advertisement

गौतलब है कि विराट और अनुष्का के प्यार को लेकर मीडिया में काफी चर्चा रहती है। यहां तक कि इस साल दिसंबर में यहां तक खबर आ गई थी कि दोनों सगाई करने वाले हैं लेकिन कोहली ने ट्विट कर इन खबरों पर विराम लगा दिया था। इसके बाद जब अनुष्का शर्मा की निर्माता के तौर पर फिल्म “फिल्लौरी” के बारे में कहा गया कि इस फिल्म में विराट का पैसा लगा है। बाद में खुद अनुष्का ने ट्विट कर ऐसी खबरों पर पूर्णविराम लगा दिया था।

खैर, वेलेंटाइन डे पर विराट कोहली ने अनुष्का के साथ फोटो पोस्ट कर ये साबित कर दिया कि दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार