26 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ पाल्लेकेल में होने वाले तीसरे वन डे इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। दूसरे वन डे में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे और सिर्फ 4 रन पर आउट हो गए थे। लेकिन तीसरे वन डे में उनके पास इतिहास रचने का मौका होगा। 

Advertisement

साल 2017 में सबसे ज्यादा वन डे रन

Advertisement

विराट कोहली साल 2017 में सबसे ज्यादा वन डे रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अब तक वह 15 मैचों की 15 पारियों में 85.88 की बेहतरीन औसत से 773 रन बनाकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इस मामले में साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (814 रन) और इंग्लैंड के जो रूट (785 रन) उनसे आगे हैं। अगर वह तीसरे वन डे मैच में 41 रन बना लेते हैं तो वह साल 2017 में सबसे ज्यादा वन डे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

श्रीलंका के खिलाफ 2 हजार रन करेंगे पूरे

विराट कोहली के पास तीसरे वन डे श्रीलंका के खिलाफ 2000 वन डे रन पूरे करने का मौका होगा। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक 43  मैचों की 42 पारियों में 55.58 की शानदार औसत से 1942 रन बनाए हैं। अगर वह तीसरे वन डे मैच में 58 रन बना लेते हैं तो वह श्रीलंका के खिलाफ 2000 रन पूरे कर लेंगे। वह ये कारनामा करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (3113 रन) और महेंद्र सिंह धोनी (2194 रन) ही ये कारनामा कर पाए हैं।क्रिकेटर इरफान पठान की वाइफ की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे आपके होश PHOTOS

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार