Virat Kohli Record: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) वेलिंगटन वनडे (NZ vs IND 2nd ODI) में कुछ खास नहीं कर पाए और 7 गेंदों पर महज़ 7 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि इसके बावजूद विराट कोहली ने न्यूजीलैंड की धरती पर इतिहास रचा है और रिकी पोटिंग (Ricky Ponting) का एक महारिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है।

विराट ने रचा इतिहास: 38 वर्षीय विराट कोहली न्यूजीलैंड के सामने ODI में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 38 मैचों की 38 पारी में 1978 रन बनाकर ये कारनामा किया है। उनसे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड रिकी पोटिंग के नाम दर्ज था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 मैच की 50 पारी में 1971 रन बनाए। याद दिला दें कि विराट ने पिछले मुकाबले में ही उनकी बराबरी कर ली थी। आज उन्होंने ये रिकॉर्ड पूरी तरह अपना बना लिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन

  • विराट कोहली – 38 मैच की 38 पारी में 1978 रन
  • रिकी पोंटिंग – 51 मैच की 50 पारी में 1971 रन
  • सचिन तेंदुलकर – 42 मैच की 41 पारी में 1750 रन
  • कुमार संगकारा – 47 मैच की 45 पारी में 1568 रन
  • सनथ जयसूर्या – 47 मैच की 45 पारी में 1519 रन

मैच का हाल: वेलिंगटन ODI में Indian Captian शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी। उनके फैसले को गेंदबाज़ों ने सही साबित किया और न्यूजीलैंड को 41 ओवर में 134 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। 

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 27 रन बना लिए। मैदान पर रोहित शर्मा (18 गेंदों पर 11 रन) और श्रेयस अय्यर (10 गेंदों पर 08 रन) की जोड़ी मौजूद है। यहां से टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 41 ओवर में 108 रन बनाने हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम सेफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार