आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में मंगलवार (26 मई) को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने हैं। इस बड़े मुकाबले में विराट कोहली ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली।
कोहली ने टीम के तेज शुरुआत दिलाते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 25 गेंदों में 43 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इसी पारी के दम पर उन्होंने IPL 2026 में अपने 600 रन पूरे किए और इतिहास रच दिया।
विराट कोहली अब IPL इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने लगातार चार सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले क्रिस गेल और केएल राहुल लगातार तीन सीजन तक ऐसा कर चुके थे, लेकिन कोहली ने अब उन दोनों को पीछे छोड़ दिया है।
कोहली पिछले चार सीजन से लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 2023 में 639 रन, 2024 में 741 रन और 2025 में 657 रन बनाए थे। वहीं अब 2026 सीजन में भी उन्होंने 600 रन का आंकड़ा पार कर अपनी जबरदस्त निरंतरता साबित कर दी है।
लगातार सबसे ज्यादा IPL सीजन में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:
- विराट कोहली – 4 सीजन (2023-2026)
- केएल राहुल – 3 सीजन (2020-2022)
- क्रिस गेल – 3 सीजन (2011-2013)
- शुभमन गिल – 2 सीजन (2025-2026)
- साईं सुदर्शन – 2 सीजन (2025-2026)
- डेविड वॉर्नर – 2 सीजन (2016-2017)
इतना ही नहीं विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अब तक 6 अलग-अलग सीजन में यह आंकड़ा पार किया है। इस खास लिस्ट में उनके बाद केएल राहुल, शुभमन गिल, क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर का नाम आता है, जिन्होंने तीन-तीन बार एक आईपीएल सीजन में 600 रन के आंकड़े को छुआ है।
IPL में सबसे ज्यादा बार 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:
- विराट कोहली – 6 बार
- केएल राहुल – 4 बार
- शुभमन गिल – 3 बार
- क्रिस गेल – 3 बार
- डेविड वॉर्नर – 3 बार
- साईं सुदर्शन – 2 बार
- सूर्यकुमार यादव – 2 बार
- फाफ डु प्लेसिस – 2 बार
Also Read: LIVE Cricket Score
विराट कोहली का बल्ला इस सीजन भी जमकर बोल रहा है और बड़े मुकाबलों में वह लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं। RCB के फैंस को उम्मीद होगी कि कोहली इसी फॉर्म को प्लेऑफ में भी जारी रखें और टीम को खिताब तक पहुंचाएं।