Virat Kohli IPL 9000 Runs: आईपीएल में भारतीय क्रिकेट के स्टार विराट कोहली ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो अभी तक कोई भी खिलाड़ी छू नहीं पाया है। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली की इस उपलब्धि ने उन्हें बाकी सभी बल्लेबाजों से काफी आगे खड़ा कर दिया है।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार (27 अप्रैल) को खेले गए इस मैच में कोहली ने 11 रन बनाते ही आईपीएल में 9000 रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि अपने 275वें मैच में हासिल की।

Advertisement

कोहली आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने 9000 रन का आंकड़ा पार कर बाकी खिलाड़ियों से एक बड़ा अंतर बना लिया है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली के बाद रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर और केएल राहुल का नाम शामिल हैं, लेकिन कोई भी अभी तक 8000 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:

  1. विराट कोहली – 275 मैच, 9012 रन
  2. रोहित शर्मा – 276 मैच, 7183 रन
  3. शिखर धवन – 221 मैच, 6769 रन
  4. डेविड वॉर्नर – 184 मैच, 6565 रन
  5. केएल राहुल – 153 मैच, 5580 रन

मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 75 रन पर सिमट गई। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 76 रन का छोटा सा लक्ष्य सिर्फ 6.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

आरसीबी के लिए बल्लेबाजी में जेकब बेथेल ने 11 गेंदों में 20 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 13 गेंदों में नाबाद 34 रन की तेज पारी खेली। वहीं विराट कोहली 15 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार