आईपीएल में भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने टी20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे किए और इतिहास रच दिया। इसके साथ ही कोहली ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल को भी एक खास मामले में पीछे छोड़ दिया।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रविवार (12 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। कोहली ने इस मुकाबले में 38 गेंदों में 50 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। अपनी इस पारी के दौरान ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के खिलाफ के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली के बाद केएल राहुल (977 रन) और शिखर धवन (901 रन) हैं, लेकिन इससे पहले कोई भी बल्लेबाज 1000 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया था। खास बात यह है कि कोहली ने यह कारनामा सिर्फ एक ही फ्रेंचाइज़ी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए किया है, जो इस उपलब्धि को और भी खास बनाता है।

टी20 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:

  1. विराट कोहली – 37 मैच, 1001 रन
  2. केएल राहुल – 21 मैच, 977 रन
  3. शिखर धवन – 28 मैच, 901 रन
  4. अजिंक्य रहाणे – 32 मैच, 888 रन
  5. सुरेश रैना – 36 मैच, 850 रन

इतना ही नहीं, इस मैच में फिल सॉल्ट के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। कोहली की यह टी20 क्रिकेट में 47वीं 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी थी, जिसके साथ ही वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल और बाबर आजम (46-46 साझेदारी) को पीछे छोड़ दिया है। वहीं डेविड वॉर्नर (45) और फाफ डु प्लेसिस (40) इस सूची में उनके बाद आते हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100+ साझेदारी करने वाले खिलाड़ी:

  1. विराट कोहली – 47
  2. क्रिस गेल – 46
  3. बाबर आजम – 46
  4. डेविड वॉर्नर – 45
  5. फाफ डु प्लेसिस – 40
Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को कोहली (50) और फिल सॉल्ट 36 गेंद 78 रन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 120 रन की बड़ी साझेदारी हुई, जिससे टीम को मजबूत स्कोर की नींव मिली। वहीं कप्तान रजत पाटीदा ने भी 20 गेंदों में 53 रन की जबरदस्त पारी खेली, जिसके चलते टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार