रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार (28 अप्रैल) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में तूफानी पचासा जड़कर इतिहास रच दिया।

 
Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए कोहली ने 44 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े। 

Advertisement

इस पारी के दौरान कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एबी डी विलियर्स को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मैच के बाद उनके आईपीएल में 254 छक्के हो गए हैं, वहीं डी विलियर्स के नाम 251 छक्के दर्ज हैं। 

इसके अलावा कोहली पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा की रनचेज में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

बता दें कि कोहली इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 10 मैच में 71.43 की औसत से 500 रन बनाए हैं। कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा बार एक सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। सातवीं बार यह कारनामा कर उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी की है। 

Also Read: Live Score

Advertisement

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 16 ओवर में सिर्फ 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।  कोहली के अलावा विल जैक्स ने 41 गेंदों में 5 चौकों और 10 छ्क्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार