Advertisement

India vs South Africa 1st ODI: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार (30 नवंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची के जेएससीए स्टेडियम में पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। कोहली ने 120 गेंदों में 135 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके  और 7 छक्के जड़े। बता ेदें कि यह इटनरेशनल क्रिकेट का 7000वां शतक है। 

Advertisement

नंबर 3 पर सबसे ज्यादा छक्के

इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड कोहली ने अपने नाम कर लिया। उनके अब इस नंबर रर 327 पारियों में छक्के हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 540 इंटरनेशनल पारियों में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 217 छक्के जड़े थे।

घर में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर

वनडे इंटरनेशनल में घर में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में कोहली पहले नंबर पर आ गए हैं। कोहली का यह भारत में इस फॉर्मेट में 59वां पचास प्लस स्कोर हैं और इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर (58) को पीछे छोड़ा।

Advertisement

 

इंटरनेशनल क्रिकेट के एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक

Advertisement

विराट कोहली का वनडे इंटनरेशनल में 52वां शतक है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा,जिन्होंने टेस्ट में 329 पारियों में 51 शतक लगाए हैं।

घर में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक

भारत में कोहली का यह 25वां वनडे शतक है और वह इंटनरेशनल क्रिकेट में एक फॉर्मेट में अपनी सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं। वह जो रूट से आगे निकले जिन्होंने इंग्लैंड में 24 टेस्ट शतक लगाए हैं।

Advertisement

एक बल्लेबबाजी पोजिशन पर सबसे ज्यादा शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट एक फॉर्मेट में एक बल्लेबाजी पोजिशन पर सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। कोहली ने वनडे में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 45वां शतक जड़ा, वहीं तेंदुलकर ने वनडे में ओपनिंग करते हुए 45 शतक लगाए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार