भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने मंगलवार (10 जनवरी) को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे शतक ठोककर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगी दी। कोहली ने अपने वनडे करियर का 45वां शतक जड़ते हुए 87 गेंदों में 113 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का जड़ा। आइए जानतें हैं कोहली ने इस शतक के कितने रिकॉर्ड तोड़े। 

Advertisement

अपने देश में सबसे ज्यादा शतक

Advertisement

कोहली का भारत की धरती पर 20वां वनडे शतक है। इसके साथ ही वह अपने देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की है। तेंदुलकर ने भारत में 20 वनडे शतक जड़े थे। 

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

कोहली वनडे में दो विपक्षी टीम के खिलाफ 9-9 वनडे शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ नौंवा शतक जड़ा है, वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भी नौ वनडे शतक जड़ चुके हैं। तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ वनडे शतक जड़े हैं। 

सबसे तेज 45 वनडे शतक 

Advertisement

वनडे में सबसे तेज 45 वनडे शतक जड़ने के मामले कोहली ने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली सिर्फ 257 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। वहीं तेंदुलकर ने 424वीं पारी में अपना 45 वनडे शतक पूरा किया था। 

सबसे तेज 73 इंटरनेशऩल शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट में यह कोहली का 73वां शतक है, उन्होंने सबसे तेज 541 पारियों में यह कारनामा किया है। इसके लिए सचिन ने 549 पारियां खेली थी।  

Advertisement

सबसे तेज 12500 रन

कोहली वनडे में सबसे तेज 12500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह सिर्फ 257 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। तेंदुलकर ने 310 पारियों में 12500 वनडे रन पूरे किए थे। 

Also Read: SA20, 2023 - Squads & Schedule

Advertisement

गौरतलब है कि कोहली के इस शतक की बदौलत भारतीय टीम ने इस मुकाबले में निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाए। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 83 रन औऱ शुभमन गिल ने 70 रन की शानदार पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार