Virat Kohli Crying in IPL 2025 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार (3 जून) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर आखिरकार अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत ली। जैसे ही आखिरी ओवर में आरसीबी की जीत सुनिश्चित लगने लगी वैसे ही कैमरामैन का फोकस विराट कोहली पर चला गया और फिर जो देखने को मिला वो शायद आपको दोबारा ना देखने को मिला।

Advertisement

पंजाब को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 29 रन की जरूरत थी और पहली दो गेंदें डॉट रहीं। ये दो गेंदें डॉट होते ही विराट कोहली अपने आंसू नहीं रोक पाए। उनकी भावनाएं उन पर हावी हो गईं और वो छोटे बच्चे की तरह रोने लगे। दर्शकों ने भी जोरदार जश्न मनाकर विराट कोहली के लिए अपनी खुशी जाहिर की। विराट कोहली का ये इमोशनल वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। जिसमें टॉप स्कोरर रहे विराट कोहली ने 35 गेंदों में 43 रन बनाए। इसके अलावा रजत पाटीदार ने 36 रन, लियाम लिविंगस्टोन ने 25 रन, मयंक अग्रवाल औऱ जितेश शर्मा ने 24-24 रन की पारी खेली। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और काईल जैमीसन ने 3-3 विकेट, विजयकुमार वैश्याक, युजवेंद्र चहल औऱ अज़मतुल्लाह उमरजई ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को 43 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा, इसके बाद कोई बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली। जोश इंग्लिस ने 23 गेंदों में 39 रन की पारी खेली, प्रभसिमरन सिंह ने 22 गेंदों में 26 रन और 19 गेंदों में 24 रन बनाए। शशांक सिंह ने 30 गेंदों में 3 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन बनाए लेकिन जीत की दहलीज पार नहीं कर सके और पंजाब 7 विकेट गवाकर 184 रन ही बना सके।  

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार