टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों की शादी हो चुकी है और दोनों ही अपनी पत्नियों के साथ खुशनुमा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का नाम विराट कोहली के साथ जुड़ चुका है।

Advertisement

विराट कोहली को 2013 में रितिका सजदेह के साथ मूवी डेट पर जाते हुए देखा गया था। उस वक्त रितिका इतनी ज्यादा पॉपुलर नहीं थीं। यह वाक्या भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे के बाद हुआ था जब विराट कोहली को एक अनजान लड़की के साथ स्पॉट किया गया। एशियन एज के अनुसार वह लड़की कोई और नहीं बल्कि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह थी।  

Advertisement

उस वक्त विराट कोहली और रितिका सजदेह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं। फोटोग्राफर्स द्वारा फोटो लिए जाने पर विराट कोहली पर तो कोई फर्क नहीं पड़ा लेकिन रितिका सजदेह लगातार अपना चेहरा ढकने की कोशिश कर रही थीं। हाथों के साथ ही अखबार से रितिका को अपना चेहरा छिपाते हुए देखा गया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त  रितिका सजदेह विराट कोहली की स्पोर्ट्स टैलेंट मैनेजर के रूप में काम करती थीं। 2010 के आईपीएल के दौरान विराट कोहली और रितिका की मुलाकात हुई थी और तभी से वह कोहली के लिए काम कर रही थीं। 2013 तक विराट कोहली के मैनेजमेंट से जुड़े काम को रितिका ही देखा करती थीं। 

रितिका सजदेह ने रोहित शर्मा के साथ साल 2015 में शादी की थी। दोनों अब खुशी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। दोनों के एक प्यारी बेटी भी है। वहीं 2017 में विराट कोहली ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी कर ली थी। दोनों ही खिलाड़ी अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद खुश हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार