पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ (Mohammad Asif) का मानना है कि विराट कोहली (Virat Kohli) की सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ तुलना बिल्कुल गलत है। उनके अनुसार मौजूदा भारतीय कप्तान कोहली 100 शतक जड़ने वाले तेंदुलकर के आसपास भी नहीं हैं। आसिफ का मानना है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर (Babar Azam) आजम काफी हद तक तेंदुलकर जैसे हैं, उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है। 

Advertisement

आसिफ ने एक यू-ट्यूब चैनल से बातचीत में कहा, “  कोहली बॉटम हैंड के खिलाड़ी हैं। वह अपनी फिटनेस के चलते अच्छा कर रहे हैं। जिस समय उनके प्रदर्शन में गिरावट आएगी, मुझे नहीं लगता की वापसी कर पाएंगे। वास्तव में सचिन की तरह बाबर अपर हैंड के खिलाड़ी हैं। उनका बल्ला बिल्कुल सचिन की तरह चलता है। लोग कहते हैं कि सचिन से बेहतर कोहली हैं। मैं कहूंगा नहीं, सचिन के आसपास भी नहीं हैं विराट। यह मेरी अपनी राय है।” 

Advertisement

आसिफ ने आगे कहा, “ सचिन अपर हैंड से बल्लेबाजी करते थे और बहुत कम लोग को उनकी तकनीक के बारे में पता था। कोच हो या कोई भी खिलाड़ी। सचिन का कवर ड्राइव, ऑन ड्राइव और कट् शॉट शानदार तरीके से खेलते थे। इसमें कोई शक नहीं कि कोहली के पास भी स्ट्रोक्स हैं, लेकिन वह बॉटम हैंड से खेलते हैं।”   

कोहली के नाम 70 इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं और वह तेंदुलकर से 30 शतक पीछे हैं। हालांकि वनडे में शतक के मामले में वह तेंदुलकर के करीब है औऱ 43 शतक जड़ चुके हैं। तेंदुलकर के नाम 49 वनडे शतक दर्ज हैं। तेंदुलकर के नाम टेस्ट में 51 शतक, वहीं कोहली के नाम अब तक 27 शतक जड़े हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार