इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला है लेकिन इस मैच से पहले, एक दिल छू लेने वाला फैन मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में विराट कोहली की एक बहुत बड़ी फैन, जब पहली बार अपने आइडल को सामने से देखती है तो वो इतनी इमोशनल हो जाती है कि उसकी आंखों से आंसू निकल आते हैं।
ये नजारा उस समय देखने को मिला जब इस बड़े मुकाबले से पहले कोहली अपनी प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी कैमरामैन ने स्टैंड्स में बैठी एक युवा फैन पर कैमरा घुमाया तो वो फैनगर्ल रोती हुई नजर आई। विराट कोहली को पहली बार इतनी करीब से देखने के बाद, उसकी आंखों में आंसू आ गए। दरअसल, ये उसकी खुशी और उत्साह के आंसू थे जिन्हें वो रोक नहीं पा रही थी। ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
वहीं, पिछले मैच की तरह इस मैच में भी फैंस को विराट कोहली से एक अच्छी पारी की उम्मीद होगी। विराट पिछले मैच में अर्द्धशतक से चूक गए थे और वो 49 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में दिल्ली के खिलाफ मैच में भी वो अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। इस समय ऑरेंज कैप शुभमन गिल के पास है और कोहली इस मैच में उनसे ये कैप छीनना चाहेंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
अगर इस मुकाबले की बात करें तो फैंस को एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले खेले गए थे जिसमें से एक RCB ने तो एक DC ने जीतकर अपने नाम किया। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित हुआ था जहां बेंगलुरु की टीम ने 18.3 ओवर में 163 रन चेज करके 6 विकेट से जीत प्राप्त की थी।