विराट कोहली की लोकप्रियता सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है और इसका एक और उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भी देखने को मिला। फ्रांस और इराक के बीच खेले गए मुकाबले में एक फैन स्टेडियम में विराट कोहली की RCB जर्सी लेकर पहुंचा था।
विराट कोहली की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में कितनी जबरदस्त है, इसका नजारा एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान देखने को मिला। मंगलवार (23 जून) को फ्रांस और इराक के बीच खेले गए मुकाबले में एक फैन ने स्टेडियम के अंदर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विराट कोहली नाम वाली जर्सी लहराकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
मैच के दौरान स्टेडियम से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन लाल और काले रंग की RCB जर्सी पहने हुए था, जिस पर विराट कोहली का नाम लिखा हुआ था।
VIDEO:
गौरतलब है कि विराट कोहली ने अपने पूरे आईपीएल करियर में सिर्फ RCB के लिए खेला है और इसी वजह से वह इस फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुके हैं। फीफा वर्ल्ड कप जैसे वैश्विक मंच पर RCB जर्सी का दिखाई देना यह भी दिखाता है कि विराट कोहली का प्रभाव किस तरह अब पूरी दुनिया में फैल चुका है।
अगर क्रिकेट की बात करें तो विराट कोहली हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और अब जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में उनकी वापसी की पूरी उम्मीद है।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड:
Also Read: LIVE Cricket Score
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।