भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार (14 जनवरी) को अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में 16 गेंदों में 29 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके लगाए। 14 महीने बाद भारत के लिए यह उनका पहला टी-20 मैच था। इस पारी के दौरान कोहली ने एक खास रिकॉर्ड बना दिया। 

 
Advertisement

कोहली ने टी-20 इंटरनेशनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। यह कारनामा करने वाले वह भारत के पहले और दुनिया के दूसरे पुरुष क्रिकेटर बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए 2074 रन बनाए हैं। 
भारत के लिए कोहली के बाद रनचेज में सबसे ज्यादा रन के मामले में रोहित शर्मा (1465) दूसरे स्थान पर हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद अफगानिस्तान ने गुलाबदीन नईब (57) के अर्धशतक के दम पर अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 172 रन बनाए।

Also Read: Live Score

इसके जवाब में भारत ने 15.4 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिस कर ली। दुबे के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 34 गेंदों में 68 रन और शिवम दुबे ने 32 गेंदों में नाबाद 63 रन की तूफानी पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार